जिला पंचायत सदस्य पद के पहले दिन नहीं आए चुनाव परिणाम
शामली। पंचायत चुनाव के प्रथम दिन जिला पंचायत सदस्य के चुनाव नतीजे नहीं आए हैं। जिले में जिला पंचायत के 19 वार्ड है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 354 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। भाजपा नेता एवं पूर्वी मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान की पत्नी शैफाली चौहान, पूर्व सांसद हुकुम सिंह के परिवार के पौत्र अनुज चौहान की पत्नी शालिनी चौहान सहित सपा, रालोद के प्रत्याशी मैदान में हैं।
शामली ब्लाक के प्रधान पद के छह विजेता घोषित
शामली ब्लाक के ग्राम प्रधान पद के लिए धनेना संजीव 900 वोट लेकर विजयी रहे। निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद 411 वोट लेकर सिमट गए। कासमपुर गांव में धीरज 434 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। भूपेंद्र 262 वोट पर सिमट गए। खानपुर में अजीत सिंह 702 वोट लेकर विजयी रहे। निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रम 630 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे।
कैराना में प्रधान पद के तीन परिणाम आए
कैराना। कैराना ब्लाक के प्रधान पर मवी अहतमाल से नसीमा 349 वोट पर विजयी रही। निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर नइमा 342 वोट पर सिमट गई। बीनडा गांव से ईश्वर पाल 347 वोट लेकर विजयी हुए। ईश्वरपाल ने राजपाल को हराया। राजपाल को 257 वोट प्राप्त हुए। हिंगोखेडी गांव के प्रधान पद पर अजीत 654 वोट लेकर विजयी रहे। प्रदीप कुमार 519 वोट लेकर हार गए। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिलेभर में प्रधान पर 22 ग्राम पंचायत सदस्य 37 और बीडीसी के सात परिणाम घोषित किए गए हैं।