फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस का निर्माण होगा, चौराहों का सुंदरीकरण

Thu, 17 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में जिला मुख्यालय को बिजली-पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास प्राधिकरण एवं नगरपालिका परिषद में शामिल किया जाएगा। पूर्वी यमुना नहर करनाल रोड से लेकर जिला मुख्यालय भैंसवाल गांव तक चार सेतु बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए आरक्षित 265 एकड़ भूमि को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय परिसर में ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि 30 एकड़ में जिला कारागार, जिला मुख्यालय पर तैनात डीएम-एसपी समेत जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास 38 एकड में, पुलिस लाइन एवं एसपी कार्यालय 65 एकड़ भूमि, जिला न्यायालय कार्यालय एंव आवास 50 एकड़, पूर्वी यमुना नहर करनाल रोड से लेकर बधेव पुल तक जिला अस्पताल कार्यालय एंव आवास,बिजलीघर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। कलक्ट्रेट और विकास भवन के बीच 20 हजार 500 वर्ग मीटर में पार्क का निर्माण किया जाएगा।  उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय का निर्माण पांच सालो मे बनकर तैयार होजाएगा।  

आननफानन में हुआ भूमि पूजन, विकास कार्य प्रभावित
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के लिए 19- 20 सितंबर को जारी होने वाल चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर जिला मुख्यालय का भूमि पूजन कार्य आनन-फानन  में हुआ। सीडीओ विनोद चौधरी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता में विकास कार्य प्रभावित होने से बचाने के लिए बुधवार को भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


सीडीओ को घेरा, जिला मुख्यालय की भूमि का विरोध
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे पट्टे की भूमि पर कृषि फसलें उत्पादन करनेे वाले किसानों-महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सीडीओ विनोद कुमार सिंह को घेर लिया। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने सरकारी भूमि को खाली करने के निर्देश दिए है। बुधवार सुबह नौ बजे बधेव, गोहरनी गांव की माया समेत दर्जनों महिलाओं एवं किसानों ने पहुंचकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का विरोध करते हुए सीडीओ विनोद कुमार सिंह का घेराव किया। साथ ही मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि मर जाएंगे, भूमि नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने जिला मुख्यालय के लिए भूमि खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें