फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कराएंगे कार्रवाई

Mon, 19 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए पंचायत की गई। जिसमें 31 लोगों की कमेटी बनाई गई। पंचायत में एलान किया गया कि जो व्यक्ति गांव में नशीला पदार्थ बेचता पाया गया, उसके खिलाफ पूरा गांव एकजुट होकर कार्रवाई करेगा और इस कार्य में अगर किसी नेता ने हस्तक्षेप किया, तो पूूरा गांव ऐसे नेता को गांव में घुसने नहीं देगा। 
विज्ञापन


क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, लगातार इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद भी यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस स्वयं इस कारोबार पर रोक लगाने को तैयार नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें मोटी रकम मिल रही है। शिकायत पर केवल खानापूर्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इस कारोबार पर रोक लगाने के लिए गांव गढ़ी दौलत ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को एक पंचायत पूर्व प्रधान उमरदीन के आवास हुई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान मतलूब जंग ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। 
विज्ञापन


 नशे की लत में पड़कर युवा अपराध कर रहे हैं। गांव में खुलेआम शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। एडवोकेट अय्यूब जंग, उमरदीन, कालू, सुलेमान, शहजाद, हारुन आदि ने कहा कि नशीले पदार्थों की लत लगने से गांव में कई दुकानदारों पर मामूली विवाद के बाद हमले हो चुके हैं, जिसमें इस्लाम हत्याकांड के साथ ही कई लोगों की नशे के बाद जन्मे विवाद पर मौत हो चुकी है। गांव के लोगों को एकजुट होकर इस पर रोक लगाने का काम करना होगा।

पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने इस पर हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। पंचायत में नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए 31 लोगों की कमेटी बनाई गई, जिसका कार्य गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर निगरानी करने का होगा। 

 पंचायत में एलान किया गया कि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी। कोई जनप्रतिनिधि अथवा नेता ऐसे लोगों का साथ देगा तो उसके खिलाफ भी एकजुट होकर मोर्चा खोला जाएगा, उसे गांव में नहीं घुसने देंगे। इस बात का पंचायत में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें