शनिवार की रात करीब ढाई बजे जब खुर्शीद कमरे में सोया हुआ था, तभी पत्नी सुमैया ने छूरे से उसके गले पर वार कर दिया। हमला होते ही खुर्शीद की चीख निकल गई, जिससे पड़ोसी जाग गए और मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल खुर्शीद को पहले सीएचसी पहुंचाया, फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस रात में ही अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। रविवार सुबह फोरेंसिक टीम ने सलेक विहार स्थित घर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायल खुर्शीद की पत्नी से पूछताछ कर रही है, हालांकि हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।