फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाद देने में देरी पर पत्नी और पुत्र पर फावड़े से हमला, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलाद देने में देरी करने पर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में एक व्यक्ति ने भोजन के दौरान सलाद विलंब से मिलने पर खफा होकर पत्नी सुदेश और 22 साल के बेटे अजय पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात का है। गांव निवासी मुरली करीब आठ बजे अपने घर पर भोजन कर रहा था। उसने पत्नी सुदेश (45) से सलाद मांगा। सलाद देने में देरी होने से खफा होकर मुरली ने खाने की थाली फेंक दी। पुलिस ने बताया कि सुदेश का पति शराब के नशे में था। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी के साथ मारपीट की। बीचबचाव कराने आए बेटे अजय ने पिता को ऐसा करने से रोका, तो वह घर से बाहर चला गया। उसका बेटा अपने परिवार के सदस्य पड़ोस में रहने वाले रामनिवास के घर में जाकर सो गया। जबकि महिला अपने घर में सो गई। रात में मुरली घर पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद देख मकान के पीछे से ईंटों के सहारे जीने से होते हुए घर में दाखिल हुआ। उसने घर में सो रही पत्नी पर फावड़े से कई वार किए। इसके बाद पड़ोसी के घर में पहुंचा और वहां सो रहे पुत्र अजय पर फावड़े से हमला कर दिया और फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुदेश की मौत हो गई। उसके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के ही रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ओपी सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें