फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुरुक्षेत्र जाते समय बहावड़ी में पड़े थे श्रीकृष्ण के कदम

Fri, 13 Mar 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव बहावड़ी में मंदिर ठाकुरद्वारा के महंत हीरादास। संवाद
विज्ञापन
शामली। हत्या के बाद चर्चा में आए गांव बहावड़ी में स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर गांव की पहचान है। बताया जाता है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण हस्तिनापुर से कुरुक्षेत्र जाते हुए यहां पर रुके थे। मंदिर के पास तालाब में लगी पुरानी लखोरी ईंटें मंदिर के प्राचीन होने की गवाही दे रही है।
विज्ञापन

गांव बहावड़ी दो परिवारों के बीच वर्चस्व में हत्याओं को लेकर चर्चाओं में बना है। लेकिन गांव में स्थित प्राचीन ठाकुरद्वार मंदिर अपने में इतिहास को समेटे हुए हैं। महंत हीरादास ने बताया कि मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
मंदिर के बराबर में खाली पड़ी भूमि पर कुछ समय पूर्व ही हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है। उनके अनुसार मंदिर के तालाब में लगी छोटे साइज की लखोरी ईंटें और शिलापट इसके प्राचीन होने का प्रमाण दे रही है। शिलापट पर अंकित शब्द अलग तरह की किसी प्राचीन भाषा में है, जिसे आज तक पढ़ा नहीं जा सका। महंत का कहना है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण हस्तिनापुर से कुरुक्षेत्र जाते हुए यहां पर रुके थे।

गांव बहावड़ी में मंदिर ठाकुरद्वारा के महंत हीरादास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें