फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां ड्यूटी, वहीं डाल सकेंगे वोट

Tue, 22 May 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को तीन दिवसीय पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर शुरू हुआ। पहले दिन प्रशिक्षण में मतदान कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, प्रशिक्षण की पहली पाली में 24 कर्मी गैरहाजिर रहे। इसके अलावा इस बार जिन मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी जिस बूथ पर है, वह अपनी वोट उसी बूथ पर डाल सकेंगे।
विज्ञापन


 सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक प्रथम पाली और दोपहर 1.30 बजे से लेकर पांच बजे तक दूसरी पाली में पोलिंग पार्टियों में लगे मतदान कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कैराना लोकसभा उपचुनाव प्रशिक्षण प्रभारी और जिले के ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रशिक्षण सह प्रभारी व कैराना विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, कंडेला के चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने बताया कि 28 मई को पोलिंग पार्टी में पांच मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी होगी। पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी,  मतदान अधिकारी एक व दो, तीन व चार शामिल होंगे। 27 मई को मंडी स्थल पर आकर ड्यूटी प्राप्त करनी होगी। बूथ नंबर की ईवीएम व वीवीपैट व निर्वाचन सामग्री प्राप्त करनी होगी।

28 मई को मतदान शुरू होने से पूर्व 6.15 बजे मतदान एजेंटों की मौजूदगी में मॉकपाल कराया जाएगा। मॉक पाल के लिए एजेंटों का इंतजार करना होगा और इसका प्रमाण जारी करना होगा। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पोलिंग पार्टियों को 27 मई को ईवीएम-वीवीपैट, मतदान सामग्री, लिफाफा, सील, इलेक्शन ड्यूटी प्रमाण              पत्र प्राप्त करके बूथ के लिए रवाना होना।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान पहले पारी में सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, कृषि उप निदेशक रामवीर कटारा मौजूद रहे। दूसरी पाली में प्रशिक्षण के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। दोनों पालियों में 1740 मतदान कर्मचारियों को बुलाया गया था।  जिनमें से 64 मतदान कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इनमें से 57 मुजफ्फरनगर जनपद और सात शामली के कर्मचारी शामिल हैं। जिले के ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि बुधवार तक गैरहाजिर प्रशिक्षण में शामिल हो जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ड्यूटी कटवाने के लिए भीड़ उमड़ी

मंडी स्थल के चबूतरा स्थल पर ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मचारियों को की उपस्थिति के लिए काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर उनकी हाजिरी के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। दूसरे जिलों से मतदान कर्मचारी की ड्यूटी कटवाने के लिए आवागमन जारी रहा। गर्भवती महिला ओर बीमार की ड्यूटी काटने के लिए आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें