शामली/कांधला/जलालाबाद/ चौसाना। जिले भर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शामली, जलालाबाद में श्रीराम जन्म, कांधला में नारद मोह, चौसाना में श्रवण लीला का सुंदर मंचन किया गया।
बृहस्पतिवार की रात्रि में श्री मंदिर हनुमान धाम शामली के रंगमंच पर 56वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन की जन्म लीला का सुंदर मंचन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी,सचिव राजकुमार मित्तल ने फूल माला पहनाकर विधायक प्रसन्न चौधरी का स्वागत किया।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने राम समेत चारों भाइयों का तिलक करके आरती की गई। श्रीराम का अभिनय आकाश धीमान, लक्ष्मण के रूप में उज्ज्वल नामदेव, भरत के रूप में आर्य वंश भारद्वाज, शत्रुघ्न के रूप में अजय राणा, दशरथ के रूप में पंडित रवि पाठक तथा कौशल्या के रूप में आशीष निर्वाल रहे।
कांधला कस्बे श्री रामलीला कमेटी की ओर बुधवार रात्रि पंजाबी धर्मशाला, मोहल्ला शेखजादगान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। इस मौके नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अरविंद संगल को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। रामलीला में गुणपाल जैन, डाॅ़ जनेश्वर चौहान, कमल चावला, नवरत्न लूथरा, राजू चावला, भोला सैनी, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, सचिन गोयल, अनिल मित्तल, पवन कंसल, डाॅ़ विक्रम सैनी मौजूद रहे।
जलालाबाद कस्बे में श्री रामलीला में राजा दशरथ के चारों पुत्रों का कुल गुरु वशिष्ठ द्वारा श्रीराम, भरत, लक्ष्मण शत्रुघन आदि के नाम करण नामंकरण संस्कार विधि विधान से संपन्न कराया गया। नामकरण संस्कार के दौरान पंडाल में जय श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा। कौशल्या जब बोलन जाई। ठुमुक-ठुमुकु प्रभु चिलह पराई, भोजन करत चपल चित इत उत अवसरू पाई गुंजायमान रहीं। प्रबंध समिति से अजय सैनी, रोमिल मिततल, किशोरी शरण महाराज, संजू सैनी, मुकेश आर्य, महेश चंद्र गलेती, दीपक सैनी, डॉ़ प्रदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।
चौसाना में श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला के दूसरे दिन श्रवण कुमार लीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला निर्देशक जिया लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेटी प्रधान ठाकुर अभिमन्यु चौहान, छोटे प्रधान, पीतम कश्यप भी मौजूद रहे।
मंचन में श्रवण कुमार की भूमिका सतबीर कश्यप, राजा दशरथ का अभिनय बृजमोहन शर्मा ने किया। श्रवण के माता-पिता की भूमिका सतपाल और श्रीपाल, राजेश ने रावण और सोमपाल ने ऋषि-मुनि का अभिनय किया।
जलालाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद