फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का समय 15 दिन बढाया, केंद्रों पर एक दाना नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 14,546 क्विंटल से ज्यादा नही बढ़ी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

- तीन लाख क्विंटल का लक्ष्य सिर्फ 4.85 प्रतिशत पर रुका
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन के गेहूं खरीद के पंद्रह दिन ओर बढ़ाने क बावजूद जिले में खरीद आगे नहीं बढ़ पाई है। इस बार बाजार मूल्य अधिक रहने से पिछले तीन सालों में जिले में सबसे कम गेहूं खरीद हुई है। गेहूं खरीद का तीन लाख क्विंटल लक्ष्य भी अधूरा रहा है। जिले में सिर्फ 14,546 क्विंटल गेहूं सिमट कर रह गई है। लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 4.85 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

शामली जिले में 30 खरीद केंद्रों की स्वीकृति देते हुए पिछले सालों में रिकॉर्ड तोड़ खरीद को देखते हुए शासन ने इस बार जिले का तीन लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बार बाजार में गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये क्विंटल घोषित किया। लेकिन बाजार मूल्य अधिक होने से खरीद केंद्रों पर गिने-चुने किसान गेहूं लेकर आ रहे थे। सरकार ने गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए गेहूं के निर्यात पर रोक लगाई। इसके बाद भी किसान खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। इस बार 15 जून तक खरीद केंद्रों पर 14,546 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई। शासन ने इस बार खरीद की तारीख 30 जून बढ़ा दी थी। इसके बाद भी खरीद केंद्र सूने पड़े रहे। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार का कहना है कि इस बार पिछले तीन सालों में सबसे कम गेहूं खरीद हुई है। 599 किसानों से 14,546 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें