बृहस्पतिवार को शामली के गढीपुख्ता में आसमान में बना इंद्रधनुष।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार शाम को जिले में मौसम बदला। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। थानाभवन क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुुई। आंधी से आम की फसल को नुकसान होने की संभावना है।
शामली शहर में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में काले बादल छा गए और आंधी चली। शाम करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और धूप भी खिल गई । इस बीच आसमान में इंद्रधनुुषी छठा नजर आई। गढ़ीपुख्ता में देर शाम बारिश हुई। थानाभवन क्षेत्र के कुछ गांवों में आंधी के बाद बारिश हुई। ख्यावड़ी गांव और आसपास में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी से किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। आम के बागों में कच्चा आम टूटने से भी बाग ठेकेदारों को नुकसान हुआ है। कांधला में बारिश से आम के बागों में नुकसान हुआ है। बाबरी में भी शाम को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। खेत में थ्रेसिंग के लिए रखा गेहूं भीग गया। कैराना में भी हल्की बूंदाबांदी हुुई। उधर, कैराना में आंधी में कोतवाली प्रभारी कार्यालय के मुख्य गेट का शीशा टूट गया।
बृहस्पतिवार को थाना भवन क्षेत्र के ख्यावडी गांव में हुई ओलावृष्टि।- फोटो : SHAMLI
शामली में बृहस्पतिवार शाम को अचानक मौसम बदला। आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर में हल्की धूप नि?- फोटो : SHAMLI