शामली में बरसात से नष्ट हुई गेहूं की फसल
- फोटो : SHAMLI
मौसम की मार से गेहूं की फसल को नुकसान
शामली/थानाभवन। दो दिन में चली तेज हवा और बारिश ने गेहूं को भारी नुकसान पहुंचाया है। हालत यह है खेतों में कटे पड़े गेहूं में जहां नमी आ गई है, वहीं गेहूं की कटाई बाधित हो गई है।
जनपद में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। 90 फीसद से ज्यादा गेहूं पक चुके हैं। पिछले दो दिन से पहले तेज हवा और फिर हुई बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि जो गेहूं खेत में कट गया था। उसके अंदर नमी आने से अनाज खराब होने की आशंका बन गई है। गेहूं का दाना भी काला पड़ना शुरू हो गया है। जो गेहूं अभी तक खेतों में खड़ा है, उसकी कटाई कई दिन पीछे हट गई है।
थानाभवन खेत मे गिरे हुए गेहूं- फोटो : SHAMLI