शामली गुड़ मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
शामली। जिले के खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो सप्ताह में जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 15.3 प्रतिशत, 21 खरीद केंद्रों पर 29, 470 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
जिले में गेहूं की खरीद के लिए एक अप्रैल से विभिन्न खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। 12 अप्रैल से जिले में किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। पिछले 15 दिनों में 1050 किसानों से 481.83 लाख रुपये का 29, 470 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार किसान खरीद केंद्रों पर अच्छा खासा गेहूं लेकर आ रहा है। गेहूं खरीद में पीसीएफ पहले स्थान पर है। अकेले पीसीएफ ने 18, 056 क्विंटल गेहूं खरीदा है, जबकि खाद्य विभाग ने 9, 282.50 क्विंटल, एफसीआई मात्र 2, 315.50 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
खाद्य विभाग के खरीद केंद्रों पर नजर डाले तो शामली मंडी में 69 किसानों से 1905.50 क्विंटल, झिंझाना के खरीद केंद्र पर 135 किसानों से 4443 क्विटंल गेहूं खरीदा गया है। थानाभवन मंडी में 1217 क्विंटल कैराना में 22 किसानों से 717 क्विंटल खरीदा गया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह ने बताया कि जिले में पिछले 15 दिनों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 15.3 प्रतिशत, 21 खरीद केंद्रों पर 29, 470 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल अच्छी संख्या में किसान लेकर गेहूं खरीद केंद्रों पर लेेकर आ रहे हैं। मंडल के आरएमओ जीसी त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक किसानों से सहारनपुर जिले में एक लाख 46 हजार 329 क्विंटल, मुजफ्फरनगर जिले में 19,825 क्विंटल और शामली जिले में 29,470 क्विंटल शामिल है। इस साल मंडल में एक लाख 95 हजार 625 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।