फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में भव्य निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। श्री श्याम सलोना मंडल के तत्वाधान में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर से खाटू श्याम भगवान की निशान यात्रा संतोषी माता मंदिर से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुई। निशान यात्रा से पूर्व बताया गया कि निशान का बड़ा महत्व है। यह प्राचीन परंपरा है। यह निशान बाबा के बलिदान और दान का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसके चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी होती है तथा सभी कष्टों को बाबा हर लेते हैं। निशान यात्रा चौधरान पट्टी, टंकी चौक, मेला ग्राउंड, नई घास मंडी, दीनदयाल मार्केट, शामली बस स्टैंड होते हुए संतोषी माता मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शिवम तायल, अमित गोयल, मनीष सिंघल, मोहित तायल, शिवम गोयल, संयम गोयल, आकाश गोयल, लक्ष्य जिंदल, हर्ष मित्तल, मानिक गोयल, अर्चित गोयल, नीरज गोयल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें