फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेताओं का स्वागत

Mon, 16 Nov 2015 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । शहीद भगत सिंह व्यायामशाला के पहलवानों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। रविवार को गांव में लौटे पहलवानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


गांव भैंसवाल स्थित शहीद भगत सिंह व्यायामशाला के कोच देवराज पहलवान ने बताया कि गोंडा में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चार नवंबर से 13 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान 60 किलो वर्ग में लखन ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही लखन को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
विज्ञापन


इसके अलावा 46 किलो वर्ग में गुलाब व 45 किलो वर्ग में राजन ने कांस्य पदक जीता। रविवार को तीनों पहलवान गांव में पहुंचे, जहां उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान बतीसा खाप के बाबा सूरजमल, जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी व डा. सुधीर, उमेश प्रधान, संजय, देवराज पहलवान, सतेंद्र, अजीत, बलराज, योगेंद्र, विकास आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें