फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर पर वजन और ब्लड प्रेशन मशीन खराब मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम सेंटर पर वजन और ब्लड प्रेशर मशीन खराब मिली
विज्ञापन

कैराना (शामली)। जिला प्रतिरक्षण विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल और दो गांवों में एएनएम सेंटर पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर के सागर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को लगाए जाने वाले टीके के रखरखाव आदि की जानकारी ली। टीम ने जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाली वैक्सीन के कोल्ड स्टोरेज की जांच की। इसके बाद टीम ने गांव पावटी कला और बधुपुरा में एएनएम सेंटर पर पहुंचकर जांच की। बधुपुरा में एएनएम सेंटर पर नवजात की वजन करने वाली और ब्लड प्रेशर मशीन खराब मिली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन का रखरखाव सही पाया गया। दोनों गांवों में एएनएम सेंटर पर मौजूद थी। बधुपुरा में वजन मशीन व बीपी मशीन खराब मिलने पर ग्राम प्रधानों से कहा गया कि एएनएम के साथ संयुक्त खाते से पैसा निकलवा कर वजन मशीन और बीपी मापने वाली मशीन खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें