शामली। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। सुबह आकाश में कोहरा और बादल, दोपहर में धूप निकलने से मौसम मेेें राहत मिली है। अच्छी खासी धूप निकलने से पिछले राहत जरूर मिली, लेकिन 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम में दो डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
शनिवार को सुबह दिन निकलने के बाद सुबह 10 बजे तक आकाश में बादल और हल्का कोहरा छाया रहा। दस बजे के बाद सूरज निकला तो मौसम में तापमान में वृद्धि होनी शुरू हुई लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। दोपहर 12 बजे अच्छी खासी धूप निकलने के बाद दिन का तापमान बढ़ गया। हालांकि ठंडी हवा चलने के कारण पिछले 24 घंटो में दिन के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जबकि रात के तापमान में दो डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 16 डिग्री और रात का 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी रहेगा। फिलहाल दो दिन रात में पाला पड़ने से मौसम में ठिठुुरन बरकार रहेगी। रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
-मौसम का घटता बढ़ता तापमान
-----01 जनवरी----17- 06 डिग्री सेल्सियस---
-0 2 जनवरी---- 18- 08 डिग्री सेल्सियस-
-03 जनवरी-- 19-- 07 डिग्री सेल्सियस--
04 जनवरी- 18- 07 डिग्री सेल्सियस-
05 जनवरी- 18- 11 डिग्री सेल्सियस--
06 जनवरी- 14 - 11 डिग्री सेल्सियस---
07 जनवरी- 15- 12 डिग्री सेल्सियस--
08 जनवरी- 14- 08 डिग्री सेल्सियस---
09 जनवरी- 14- 06 डिग्री सेल्सयस---
10 जनवरी - 17- 05 डिग्री सेल्सियस--
11 जनवरी- 16- 07 डिग्री सेल्सियस---
शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI