फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांचवें दिन भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, लू से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने से 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में इस समय भीषण गर्मी के साथ दोपहर में लू चल रही है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। धूप व लू से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं, जिसके चलते सड़कों और बाजारों में चहल पहल कम नजर आ रही है। शाम को धूप हल्की होने से लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर भी लोग गर्मी से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा लपेटकर या टोपी लगाकर जाते हुए नजर आए। पैदल चलने वाले लोग व महिलाएं धूप से बचने को छाते का सहारा ले रहे हैं। जिले में तापमान की स्थिति देखे तो पिछले पांच दिन से लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अगले चार दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने और 24 व 25 अप्रैल में लू तेज चलने की संभावना है, जिससे तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। संभावित लू को देखते हुए पशुओं का उचित प्रबंध व खड़ी फसलों में हल्की सिचाई कर नमी बनाए रखना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें