फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इलाज में लापरवाही का आरोप लगा निजी अस्पताल पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर प्राइवेट होस्पिटल पर एसीएमओं से वार्ता से वार्ता करते महिला  के परि
विज्ञापन
शामली। शहर के करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में 23 दिन पहले महिला के प्रसव के दौरान पेशाब की थैली काटने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा-प्रदर्शन कर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत गंभीर बनी है। उन्होंने महिला चिकित्सक व अन्य तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी। छह घंटे के प्रदर्शन के बाद दोनाें पक्षों में समझाैता हो गया। परिजन बिना कार्रवाई के घर चले गए।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के खतौली थानाक्षेत्र के गांव मोरमुक्का निवासी रेखा ने बताया कि 30 मार्च को उसने अपनी पुत्रवधू प्रीति को शहर के करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव से बच्चा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक व स्टाफ ने प्रसव के दौरान गलत तरीके से पेशाब की थैली काट दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला का उपचार मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेखा के साथ आए परिजनों ने महिला चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के सामने मार्ग जाम करने की बात कही लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल व एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में दोनाें पक्षों में समझाैता हो गया। परिजन बिना कार्रवाई के घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें