फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ठंडा, सब्जी, फलों का बाजार गर्म

विज्ञापन
शामली दुकान पर रखी सब्जी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मौसम ठंडा होने के साथ ही सब्जी और फलों का बाजार गरम होता जा रहा है। मौसम परिवर्तन के चलते सब्जी और फलों के दाम आसमान छू रहे है। प्याज और टमाटर के दाम काफी ज्यादा हैं वहीं केला और सेब भी आम आदमी की पहुंच से दूर होत जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से मौसम में तेजी के साथ बदलाव आया है। सुबह और शाम को भी ठंड होने लगी है। मौसम में परिवर्तन का असर सब्जी और फलों पर पड़ा है। पिछले 15 दिन में सब्जी और फलों के दाम लगातार बढ़ रहे है। प्याज और टमाटर ऐसे है कि जो सब्जी के साथ सलाद के रूप में इस्तेमाल होते है। हाल के दिनों में प्याज और टमाटर के दाम भी सबसे ज्यादा बढ़े है।
सब्जी विक्रेता रामकुमार ने बताया कि 15 दिन पहले प्याज के दाम 50 से 60 रुपये प्रति किग्रा तक थे। वर्तमान में ये 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। इसी तरह टमाटर 40 रुपये से बढ़कर 60 से 70 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। आलू 16 रुपये से बढ़कर 20 रुपये किग्रा बिक रहा है। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े है। शिमला मिर्च 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गई है। फलों की बात करें तो केला 40 से 50 रुपये तक था, जो अब 60 रुपये तक बिक रहा है। सेब के दाम 70 रुपये से 80 रुपये तक पहुंच गए है। गृहणी सुमन ने बताया कि सब्जी महंगी होने के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

गाजर और अदरक भी महंगा
शामली। सर्दी से बचाव के लिए अदरक का इस्तेमाल सब्जी के साथ चाय और दूध और सब्जी आदि में किया जाता है, लेकिन सर्दी के शुरूआत में ही अदरक 100 से120 रुपये प्रति किग्रा तक बिक रहा है। सब्जी विक्रेता संजय सैनी ने बताया कि पिछले साल शुरूआत में अदरक का भाव 100 रुपये किग्रा से भी कम था। इसी तरह गाजर भी शुरूआत में 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जी- वर्तमान दाम- पूर्व के दाम (प्रति किलो)
प्याज- 80 - 60
टमाटर- 70 - 40
शिमला मिर्च- 80 -60
आलू- 20 - 16
केला- 60 -50
सेब - 80- 70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें