गर्मी में कपडा लपेट कर गुजरती युवतियां
- फोटो : SHAMLI
शामली। बारिश के बाद 24 घंटे में दिन का पारा चार डिग्री बढ़ने से एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को दिन का पारा बढ़ने से पूरे लोग उमस भरी गर्मी रहने से परेशान रहे। दिन का तापमान 36 डिग्री और रात के तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन का तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
सोमवार सुबह से तेज धूप निकलने से तापमान भी बढ़ गया। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले 24 घंटे में तेज धूप निकलने से दिन का पारा बढ़ेगा। दिन का तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी होगी। बुधवार को धूप और बादल रहने से मौसम मिश्रित रहेगा। बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
05 जुलाई 33 27
06 जुलाई 34 27
07 जुलाई 31 24
08 जुलाई 32 26
09 जुलाई 34 27
10 जुलाई 36 27
11 जुलाई 35 26
12 जुलाई 33 27
13 जुलाई 36 27