फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रामड़ा में जलभराव... आने से भी कतराने लगे हैं रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के गांव रामड़ा पूछडी में निकासी नहीं होने से सड़क पर नालियों का दूषित पानी भरा रहता है। इस पर गंदगी से बुरा हाल है। मच्छर पनप रहे हैं और बीमरियों का अंदेशा ग्रामीण जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाली के चलते रिश्तेदार भी आने से कतराने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में मस्जिद से आगे एक सड़क पूरी तरह गंदे पानी व कीचड़ से भरी है। सड़क के दोनों तरफ नालियां गंदे पानी से भरी थी। नालियों का पानी सड़क पर फैला रहता है। साफ सफाई नही होने से सड़क पर गंदगी फैली थी। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार थी। इस गली में करीब 25 परिवार रहते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नही हुआ।

-रामडा निवासी रिजवान ने बताया कि गली में सड़क पर कीचड युक्त पानी भरा रहने के कारण गली से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। रात को मच्छर परेशान करते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी समाधान नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इमरान का कहना है कि गली में पानी की निकासी नही होने के कारण सारा पानी सड़क पर आ जाता है। मेहमान भी आना पंसद नहीं करते।

-दिलशाद ने बताया कि रात को मच्छर बहुत परेशान करते हैं। मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही है। पानी निकासी का समाधान कराना चाहिए।

सरवर कहते हैं कि घर के आगे हर समय गंदा पानी व कीचड़ रहता है। प्रशासन को हमारी समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें