फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी नहीं होने से गलियों और घरों में जलभराव

विज्ञापन
कांधला बरसात से सडक पर भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में बारिश के पानी की निकासी नहीं मिलने पर गलियों में जलभराव हो गया और ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

खंड विकास क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी सुलेमान, सुंदर, सतेंद्र, पप्पू, रामा, किशन आदि ने बताया कि गांव के चारों तरफ पानी निकासी के लिए तालाब बनाए गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए इन तालाबों पर कब्जा करके निर्माण कार्य कर लिया है। बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण गांव की गलियों और घरों में भी पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा को शिकायत कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और तालाब की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें