फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 25 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। दो दिनों से हो रही बरसात के चलते गांव गंगेरू में पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इससे आक्रोशित  ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम प्रधानपति ने गांववासियों की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शान्त किया। 
विज्ञापन


दो दिनों से हो रहीं भारी बरसात के चलते गांव गंगेरू में पानी की निकासी न होने के कारण गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है । जिसके चलते दर्जनों लोगों के घरों में  बरसात का पानी भर गया। पानी सड़कों व घरों में घुस जाने के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक को मामले की शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है । ग्रामीणों का आरोप है कि न तो इस ओर ग्राम प्रधान हीं ध्यान दे रहा है, और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को गंदगी में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जलभराव की समस्या को लेकर  ग्रामीणों ने प्रधान व प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर ग्राम प्रधानपति संजीव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करते हुए पंप को लगवाकर गलियों में से  पानी को निकलवाते हुए उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है ।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें