फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त शराब नष्ट करने के दौरान आग से चौकीदार झुलसा

विज्ञापन
चौसाना में थानाभवन मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास शराब नष्ट करने के दौरान विस्फोट क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। थानाभवन मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट विभिन्न मुकदमों में जब्त शराब को गड्ढा खोदकर दबाने के दौरान हादसे में एक चौकीदार बुरी तरह झुलस गया। बताते है कि शराब को गड्ढे में डालकर आग लगाई जा रही थी, तभी शराब की किसी केन में विस्फोट हो गया था। घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से ऊन सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी पर वर्ष 1992 से वर्ष 2020 तक आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुल 365 मुकदमों में जब्त शराब को सोमवार को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही थी। सीओ जितेंद्र सिंह, अभियोजन अधिकारी आनंद भास्कर, आबकारी निरीक्षक शिल्पी सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्यामबीर सिंह की मौजूदगी में थानाभवन मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट एक बड़ा गड्ढा खोदकर दबाया गया। शराब को दबाने के बाद उसमें आग लगाई जा रही थी। जैसे ही चौकीदार यशपाल सिंह आग में शराब को डाल रहा था, तभी जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें पीड़ित चौकीदार बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तमाशबीन भीड़ भागने लगी। कुछ लोगों ने घायल चौकीदार को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसके बाद घायल को सीएचसी ऊन को भेज दिया गया। जब्त शराब को नष्ट करने में जिन अधिकारियों को नियुक्त किया गया था, वह फोटो खिंचवाकर कार्रवाई पूर्ण होने से पहले से मौके से चले गए थे।
कोट...
घटना की सूचना मिली है। यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी। - विशु राजा, एसडीएम ऊन।

चौसाना में थानाभवन मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शराब नष्ट करने के दौरा विस्फोट में ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें