फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल के लिए चयनित हुए पहलवान

Mon, 29 Feb 2016 01:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला । छह पहलवानों ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर दिल्ली में होने वाली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में चयन कराया है। इनकी कामयाबी पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


 गांव गंगेरू निवासी कलीम और सलीम ने अपने खेत पर पहलवानों को मुफ्त में प्रशिक्षण देने के लिए अखाड़ा बना रखा है। जनपद शामली के ऊधम सिंह स्टेडियम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली 25 फरवरी से हुई डाक्टर भीमराव अंबेडकर तीसरी नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में उक्त अखाड़े के पहलवान शकील उर्फ बाबर, ताहिर हसन, हुसैन अहमद, अफजल अली निवासी गंगेरुऔर आसिफ निवासी कांधला, गांव भभीसा निवासी सूरज उर्फ मोनू ने भाग लिया था।
 
प्रतियोगिता में ताहिर हसन ने 65 किलो ग्राम में प्रथम स्थान 55 किलो ग्राम में शकील उर्फ बाबर ने प्रथम स्थान, 45 किलो ग्राम में हुसैन अहमद ने प्रथम स्थान, 70 किलो ग्राम में सूरज उर्फ मोनू ने प्रथम स्थान 50 किलो ग्राम में अफजल अली ने प्रथम स्थान व 50 किलो ग्राम में ही आसिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


अखाड़ा रेफरी कलीम ने बताया कि उक्त सभी पहलवानों का एक मई को दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम व जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में चयन किया गया है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सभी पहलवानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डा. इकराम, आबिद अली, नाता हसन, रशीद ठेकेदार, सलीम अहमद, कलीम अहमद, भूरा पहलवान, फरमान अलवी, मजीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें