फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पालिका परिषद की प्रभारी ईओ व एसडीएम मणि अरोड़ा ने कस्बे से आ रही अतिक्रमण की शिकायत के मद्देनजर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। इससे बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आमजन कई बार पोर्टल पर मामले की शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुक हैं। नगर पालिका परिषद के शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। उससे पूर्व भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा लें। अतिक्रमण न हटाने वाले व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी अतिक्रमण को लेकर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने बैठक में नगर के मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहन को व्यापक स्तर पर लगाने की मांग की। एसडीएम मणि अरोड़ा ने कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ईश्वर दयाल कंसल, मोहनलाल चावला, श्रीकांत जैन, अरविंद कंसल, सचिन गोयल, विपिन कुच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें