फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
शामली में मेडल दिखाते मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाज। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विजेता निशानेबाजों का क्लब पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-50 में रामाज्ञा स्कूल में उप्र रायफल एसोसिएशन द्वारा 23 से 26 तक प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के करीब 1700 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। इस स्टेट चैंपियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाज एयर राइफल पीप साइट जूनियर स्पर्धा में शोएब मालिक ने रजत पदक और एयर रायफल आईएसएसएफ टीम स्पर्धा में अभिमन्यु ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्लब पहुंचने पर दोनों पदक विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम, अवनीश मलिक, अभिषेक, आरिश, निखिल, विवेक, राहुल, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें