फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-19 का प्रत्याशी संतोष करोड़पति

Tue, 13 Oct 2015 01:04 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में एक प्रत्याशी करोड़पति है। जबकि ज्यादातर प्रत्याशी लखपति हैं।
विज्ञापन


जनपद में जिला पंचायत के 19 वार्ड हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए थानाभवन ब्लाक के प्रथम चरण के लिए नौ अक्तूबर को मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को है। तीसरे चरण के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल  नामांकन पत्रों में अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया है।

कांधला - शामली ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के बेटे मनीष चौहान, उनकी पत्नी शैफाली चौहान, पूर्व संासद इकरा  चौधरी, पूर्व बसपा विधायक के भतीजे और उसकी पत्नी मंजू बसपा प्रत्याशी संतोष सिंह, रालोद  हिंमाशी जैसे 109 दिग्गज प्रत्याशी  अपने भाग्य को अजमा रहे हैं।
विज्ञापन


 इनमें जिला पंचायत  वार्ड 14 में चार, वार्ड 15 में 28,  वार्ड 16 से चार, वार्ड 17 से 46, वार्ड 18 से 10, वार्ड 19 से 17 प्रत्याशी शामिल है। सभी प्रत्याशियों में जिला पंचायत के वार्ड 19 से बसपा समर्थित प्रत्याशी संतोष देवी एक मात्र प्रत्याशी है, जो 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 37 लाख  की चल संपत्ति है।


जिला पंचायत के वार्ड से  चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की चल संपत्ति 38.78 लाख रुपये, अचल संपत्ति  25 लाख रुपये बताई। जिला पंचायत के  वार्ड 14 विनोद कुमार की चल संपत्ति 36 लाख और अचल संपत्ति  40 लाख रुपये, जिला पंचायत के वार्ड 19 से प्रत्याशी हिमांशी की चल संपत्ति 10.9 लाख रुपये और  43 लाख अचल संपत्ति है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम - मुनव्वर हसन की बेटी इकरा चौधरी पर 24 लाख  चल और 12 लाख अचल संपत्ति है। बसपा के पूर्व विधायक बलवीर किवाना के भतीजे बिजेंद्र मलिक की चल संपत्ति तीन लाख और अचल  संपत्ति 63 लाख है। जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक की पत्नी मीनाक्षी  की चल संपत्ति  पांच लाख और अचल संपत्ति 66 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें