फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड चेयरमैन से करेंगे शिकायत

Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। कांधला रोड पर गोर गरीबा नूरिया कब्रिस्तान में जेसीबी चलाकर कब्र खुर्द बुर्द करने के मामले पर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के शामली जिलाध्यक्ष ने निंदा की है । 
विज्ञापन


बुधवार उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष फरहत        खां ने कहा कि गोर गरीबा कब्रिस्तान में कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से कब्रों  को खुर्द बुर्द करने और वृक्षों का चोरी से कटान करने पर कैराना का मुस्लिम समाज दुखी है। जिन लोगों ने कब्रिस्तान को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की है वो कोई भी          व्यक्ति वक्फ बोर्ड से मुतवल्ली        नहीं है।

गोर गरीबा कब्रिस्तान 36 बिरादरी का कब्रिस्तान है।       कब्रिस्तान में जेसीबी मशीन चलाने की घटना के बारे में वक्फ बोर्ड के उत्तर प्रदेश चेयरमैन जफर फारुखी को भी पत्र लिखा जाएगा। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर        पर वक्फ बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, सचिव शादाब सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष इरशाद खां  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट ः कब्रिस्तान में जेसीबी चलाकर कब्रों को खुर्द बुर्द करने, चोरी से पेड़ काटने तथा रोके जाने पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें