शामली के कैराना में एसपी डॉ. अजयपाल शार्म ने कैराना के बाजारों का पैदल भ्रमण कर व्यापारियों का हाल जाना। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से सुझाव लिए और पुलिस को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे एसपी कैराना में शामली बस स्टैंड पहुंचे। वहां से उन्होंने कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज और सीओ भूषण वर्मा के साथ नगर का भ्रमण शुरू किया।
सबसे पहले एसपी चौक बाजार होते हुए मेंढकी दरवाजा पहुंचे। इसके बाद जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट, पट्टो वाला होते हुए पुन: शामली बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से सुरक्षा के संबंध में बात की और उन्हें सुझाव दिए।