फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में लगेगा पटाखा बाजार

Wed, 26 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मांग पर आरके इंटर कॉलेज के स्थान पर शहर के वीवी इंटर कॉलेज में ही पटाखा बाजार लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के पटाखा व्यापारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में एसडीएम एमपी सिंह व सीओ सिटी निशांक शर्मा से मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने पटाखा बाजार को आरके डिग्री कॉलेज में लगाने के लिए जगह चुनी थी।

व्यापारियों ने बताया कि पटाखा बाजार के लिए चुनी गई जगह शहर से काफी दूर है। जगह शहर से दूर होने के कारण कोई भी अपने परिवार के साथ पटाखे खरीदने नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार को व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने वीवी इंटर कॉलेज में ही पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दे दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, संजय, राकेश गुप्ता, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें