फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की शपथ दिलाई वोटरों को

Tue, 26 Jan 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सोमवार को नगर के वीवी इंटर कालेज से एडीएम भरत पांडे के नेतृत्व में रैली नगर के मुख्य मार्ग से निकली। वीवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में डीएम ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। मौके पर एडीएम भरत पांडे, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, डीआई ओएसएम एस सिद्दीकी, बीएसए राजदीप सिंह, सीओ सिटी निशंाक शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष, डीएवी ऊन के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार वशिष्ठ ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुक्ताकाश नाट्स संस्थान मेरठ के रंग कर्मियों द्वारा नाटक बस अब ओर नहीं का सफल मंचन किया गया।

नाटक में वोट का महत्व और उसके प्रयोग पर विशेष बल दिया गया। निर्देशन सुरेंद्र कौशिक और आकाशदीप व साज सज्जा और वेशभूषा विचित्रा कौशिक तथा संगीत डॉ. इंदु बेगम नसीबन -अंजलि पटेल,  अलगू चौधरी आकाशदीप, घटिया प्रसाद, हरिहोलर, खंजरी देवी, ऐश्वर्या, पीए शिवांश नेता  प्रथम समर्थक- अर्पण चापलूस - मैक्स  आदि में ने हास्य व्यंग के द्वारा जीवंत एवं प्रभाव शाली अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर  जिला बार भवन में  जिला बार  एसोएशिन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को शपथ दिलाई। मौके पर महासचिव जसपाल राणा, सतेंद्रधिरयान, सौराज सिंह, रामफूल सिंह, मुकेेश कुमार गर्ग, विरेंद्र  कुमार, जगत प्रसाद कौशिक, रामकुमार वर्मा, रवि  चौधरी भोपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सत्यदेव मैथल, कुंज बिहारी, अवधेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें