गढ़ीपुख्ता। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम विशु राजा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की।
उन्होंने बताया कि एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत 7, 13, 21 या 27 को नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी सुपरवाइजर को गरुड़ एप व वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि गरुड़ एप के जरिए ही कार्य किया जाएगा। अभियान में 80 वर्ष से ऊपर व दिव्यांग मतदाताओं का चयन किया जाएगा। जिनका मतदान पोस्टल बैलट के माध्यम से होगा। चयनित मतदाताओं के घर पोस्टल बैलट भेजे जाएंगे। इसके अलावा जहां पर जेंडर अनुपात व जनसंख्या के हिसाब से मतदाता सूची में खामियां है उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।