फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पर स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस पर स्कूल में बच्चों को दी गई जानकारी
विज्ञापन

कैराना। विश्व कैंसर दिवस पर स्कूली बच्चों को कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी के विषय में जानकारी दी गई।
मंगलवार को कैराना नगर के मोहल्ला खेलखुर्द स्थित मौलाना आजाद स्कूल में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी के विषय में स्कूली बच्चों को पर्याप्त जानकारी दी गई। स्कूल में पहुंचे समाजसेवी मुस्तकीम मल्लाह ने बच्चों को बताया कि आज के समय में पॉलिथीन का अनावश्यक प्रयोग सामान्य जीवन में कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहा हैं। आज के समय में हमें पॉलिथीन में खाने-पीने की चीजें नहीं रखनी चाहिए तथा अपने घरों के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम लोग कैंसर जैसी बीमारियों से बच पाएंगे। स्कूल प्रबंधक काजी सादाब ने बच्चों को भविष्य में पान, बीड़ी गुटखा व तंबाकू आदि पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि आपके परिवार में कोई सदस्य इस तरह की वस्तु मांगता हैं या मंगवाता हैं तो मत लाएं। परिजनों से अपील की गई कि वह भी अपने बच्चों को इन सब से दूर रखें। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ जुनैद फारूकी, शिबा अंसारी, इकरा, जबी, आंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें