फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रयागराज और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने वाले को वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा मुद्दा मेरा वोट
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी


गांव पेलखा के सुबोध दहिया का कहना है कि जनपद के लोगों को इलाहाबाद जाने के लिए दिल्ली और मेरठ से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह इस बार ऐसे प्रत्याशी को अपना वोट देगा, जो उससे शामली स्टेशन से इलाहाबाद के लिए सीधी ट्रेन चलवाने का वादा करेगा।
-लखनऊ और वैष्णो देवी के लिए भी चले सीधी ट्रेन
गांव सिंभालका के प्रदीप शर्मा का कहना है कि यहां के नेताओं ने आज तक भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि जनपद के लोगों को लखनऊ और वैष्णो देवी जाने के लिए कितनी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहां जाने के लिए अलग-अलग स्थानों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। वह इस बार ऐसे प्रत्याशी को अपना वोट देगा जो उससे दोनों स्थान के लिए सीधी ट्रेन चलवाने का वादा पूरा कराएगा।
विज्ञापन

-युवाओं को दिलवाया जाए रोजगार भत्ता
गांव बधेव के एलेक्स देशवाल का कहना है कि आज काफी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार को बेरोजगार युवाओं को हर माह रोजगार भत्ता देना चाहिए। वह ऐसे प्रत्याशी को ही अपना वोट करेगा, जो उसका यह मुद्दा सरकार तक पहुंचाएगा। साथ ही उसे पूरा करने का वादा पूरा कराएगा।
विज्ञापन

-क्षेत्र में विकास कराने वाले को ही वोट
शामली के काकानगर निवासी विपिन स्वामी का कहना है कि जनपद को बने काफी समय हो गया है। इसके बाद भी क्षेत्र में कोई खास विकास नहीं हो सका है। वह इस बार ऐसे प्रत्याशी को अपना वोट करेगा, जो क्षेत्र का विकास कराने की बात करेगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें