जलालाबाद। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में स्वयंसेवकों ने तंबू निर्माण किया। भोजन तैयार कर सह भोज का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को शिविर के चौथे दिन मिट्ठीकुई शिवालय परिसर में तंबू निर्माण करना सिखाया गया। तंबू निर्माण एवं उनका महत्व कार्यक्रम उप अधिकारी डॉ. बबीता गोयल ने स्वयं सेवकों को बताया। कहा कि आपातकाल में हम तंबू का निर्माण कर आपदा के शिकार लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामूहिक रूप से सह भोज करने से आपसी प्रेम उत्पन्न होता है। तैयार किए गए तंबुओं का निर्णायक मंडल में सम्मलित प्राचार्य सुनील कुमार त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी शंकर नामदेव, आमिर रहमान ने निरीक्षण किया।
निर्णायक मंडल ने महाराणा प्रताप समूह के सेवकों आस्था, तनु, विकास, खुशी, गौरव सूर्यप्रताप, अभिषेक कुमार द्वारा तैयार तंबू को प्रथम घोषित किया। दूसरे स्थान पर महाकाल समूह के स्वयंसेवकों दिग्विजय, अबरार, दिशांत, सीमा, सविता, रितिका, पल्लवी, मुजम्मिल द्वारा तैयार किए तंबू रहा। तीसरे स्थान पर भगत सिंह समूह के रुपा, राकेश, भारती, मधु, अंकित, जयद्रथ, काजल, देवा द्वारा तैयार किया तंबू रहा। कार्यक्रम अधिकारी विधि शरण, ब्रह्मानंद शर्मा, प्रवीण कुमार का शिविर सफल बनाने में सहयोग रहा।