फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो शृंगार

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव मुडेट में रैली निकालते आरके डिग्री कॉलेज के छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर श्रमदान किया। इसके बाद जन जागरूकता रैली रैली निकालकर कोरोना से बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण समेत बेटी बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ ईओ मेघा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं ने दो गज दूरी मास्क है जरूरी, सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो शृंगार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल है तो कल है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि के नारे लगाते हुए जन जागृति लाने का प्रयास किया गया। अध्यापक जुबेर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि इंदू सिंह रहीं। छात्रा मीनू सैनी, प्राची पुंडीर, शीबा अजरा, दामिनी आदि ने नाटिकाओं के माध्यम से नशा मुक्ति, डिजिटल इंडिया व मतदाता जागरूकता की जानकारी दी।
जुबेर अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत अभियान के द्वारा कंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट ने बहुत सारी चीजों को हम सब के लिए आसान कर दिया है। वर्तमान की शिक्षा प्रणाली में इन सब का प्रयोग सभी के लिए बहुत लाभदायक है। मुख्य अतिथि इंदू सिंह ने नशा मुक्ति के लिए बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे की लत से दूर रहें। संचालन विपिन कुमार ने किया। मौके पर नीलम राठौर, प्रतिज्ञा सैनी, अंकित राय, इशानी रुहेला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें