फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अग्रसेन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्त सेवा ट्रस्ट व इंडियन रेडक्रास सोसायटी समेत कई स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों के सहयोग से अग्रसेन पार्क में 14 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रसेन पार्क में सुबह सात बजे से लगने वाले शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले महादानियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश सैनी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती और न ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रक्तदान महादान है।
एक यूनिट रक्तदान करने से कम से कम तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय संगल ने लोगों से शिविर में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें