फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन के समर्थन और विरोध में स्वर उभरे

Thu, 18 Jan 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
रैली निकाल कर एसपी को ज्ञापन देने जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर विरोध और समर्थन में स्वर उभरने लगा है। बृहस्पतिवार को सैकड़ों छात्राओं ने प्रबंधन के समर्थन में कॉलेज से लेकर एसपी दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। छात्र-छात्राओं ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके कहा कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 
विज्ञापन


 देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा और छात्र विंग के प्रधानाचार्य के खिलाफ कई छात्राओं ने संगीन आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य छात्राओं को आते जाते समय घूरते हैं। छात्राओं से एडमिशन फीस के रूप में 2500 रुपये लिए जाते हैं। आरोप है कि प्रतिमाह 300 रुपये की फीस लेकर सिर्फ 65 रुपये की रसीद दी जाती है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं में रोष व्याप्त हो गया। छात्राओं ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के पक्ष में कॉलेज से अजंता चौक, बुढ़ाना रोड होते हुए एसपी दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान छात्राएं जुल्म नहीं सहेंगे लिखी तख्तियां लिए हुए थीं। छात्राओं ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। एसपी दफ्तर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर छात्राओं ने बताया कि कुछ बाहरी लोग हमारे विद्यालय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी साजिश के चलते कुछ छात्राओं को उकसाकर प्रधानाचार्या और प्रबंधक के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज प्रबंधक का व्यवहार सभी के प्रति ठीक है। कॉलेज का माहौल बहुत अच्छा है। छात्राओं ने कहा कि प्रबंधन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है। छात्राओं ने एसपी से विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को खारिज करने और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर स्कूल को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। छात्राओं में तनु, आंचल, सपना, सोनाली, चांदनी, पायल, रेशू, कोमल, सानिया, काजल, जोया, राखी, आयशा, रिया आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन के पक्ष में छात्राओं ने आकर मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सीओ सिटी इस मामले की जांच कर रहे हैं। छात्राओं द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र विवेचक के पास भिजवा दिया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। - डॉक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें