फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में विवेक चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार रात तक शूटरों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के शूटर विवेक शर्मा चैंपियन और इसी क्लब के राहुल कुमार ने उप चैंपियन का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में शामली, पानीपत, मेरठ, दिल्ली, लखनऊ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर और रुड़की के करीब 250 शूटरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा के टॉप आठ फाइनलिस्ट शूटरों में फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें चार शूटर मेजबान मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब की टीम के, दो शूटर बागपत के, एक मेरठ और एक शूटर पानीपत के रहे।
फाइनल मुकाबले में एयर राइफल के चैंपियन और उप चैंपियन के दोनों खिताब मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के नाम रहे। इस क्लब के शूटर विवेक कुमार शर्मा निवासी गांव जसाला चैंपियन और राहुल कुमार निवासी गांव खंद्रावली ने उप चैंपियन का खिताब जीतकर शामली जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एयर पिस्टल स्पर्धा के टॉप आठ के फाइनल मुकाबले में पानीपत की अन्नू चैंपियन और बागपत के वंश चिकारा उप चैंपियन बने। अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. राजपाल सिंह ने विजेता शूटरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच रेफरी नदीम मंसूरी, कपिल शर्मा और राहुल शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें