फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में 1.96 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Thu, 05 Dec 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बुधवार से विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया गया। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नौ माह से पांच साल तक के 1.96 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएचसी शामली पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर व बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू हुए विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम एक माह तक चलाया जाएगा। सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि नियमित टीकाकरण आयोजित होने वाले सत्रों पर नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शून्य से एक साल तक के लगभग 21 हजार बच्चे, एक से दो साल तक के 41 हजार और दो से पांच साल तक के एक लाख 33 हजार बच्चों को मिलाकर कुल 1.96 लाख को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस अवसर पर सीएचसी चिकित्साधीक्षक डाॅ. दीपक चौधरी, दीपक शर्मा, मीनू निर्वाल, हनीफ, एएनएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें