कांधला सीएचसी में निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके जायजा लिया। उन्होंने कोविड वैक्सीन लगाए जाने के बाद जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ-साथ सभी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साफ - सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए।
बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र परीक्षण केंद्र कक्ष का निरीक्षण किया। जांच संबंधित जानकारी प्राप्त की। डीएम ने शौचालय, एक्स-रे रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं से वार्ता कर पूछा कि खाना समय से मिल रहा है। अच्छी देखभाल हो रही है। खाना समय से मिल रहा है। निरीक्षण के समय डीएम ने संबंधित डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ-साथ सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं साफ सफाई आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड-19 वैक्सीनेशन बूथ नंबर 1 एवं नंबर बूथ नंबर 2 पर चल रहे कोविड वैक्सीन को लेकर संबंधित चिकित्सक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बूथ नंबर एक पर 59 एवं बूथ नंबर दो पर 51 को कोविड-19 वैक्सीन होने की जानकारी दी गई। डीएम ने पूछा कि दोनों बूथों पर जिनको वैक्सीन लग गई थी। उनसे पूछा कि वैक्सीन के बाद कोई दिक्कत तो नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन करा चुके कोविड-19 की वैक्सीन के लिए अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए जोर दिया। निरीक्षण के समय डॉक्टर विजेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।