फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश जिलाध्यक्ष और प्रमेंद्र जिला मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज मंदिर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध रूप से विनेश त्यागी को जिलाध्यक्ष और प्रमेंद्र कुमार को शिक्षक संघ का जिलामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनेश त्यागी को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन कर सूची भेजने के निर्देश दिए। विनेश त्यागी और प्रमेंद्र कुमार के अध्यक्ष व मंत्री पद पर पुन: नियुक्ति को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक सदस्यों ने उनको बधाई दी है। मौके पर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित नगला मंदोर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहदेव सिंह, नरेश पाल तोमर, रविंद्र सिंह, रविंद्र टटोली, आरपी शुक्ला, महेश शर्मा, कंवरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, अमरपाल, माधवेंद्र, विजय कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें