फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व नशाखोरी के खिलाफ बुच्चाखेड़ी में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। बुच्चाखेड़ी गांव के शिव मंदिर में अवैध शराब की बिक्री व युवाओं में फैल रहे नशे के खिलाफ बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों से नशाखोरी के विरुद्ध जागरूकता फैलाने व पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव के शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि हमारे युवा दिन प्रतिदिन नशे के आदी होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। नशे के कारण पैसा, शरीर व सम्मान खत्म होता है। हमें अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। नशे की गर्त में जाकर युवा अपना कॅरिअर तबाह कर रहे हैं। युवाओं को खेल प्रतियोगिता, पुलिस व आर्मी में ज्वाइनिंग करनी चाहिए। अपने युवाओं को बचाने के लिए गांव व आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही नशे का सामान बेचने वालों की सूचना समाज हित में पुलिस को जरूर दें। ऐसी सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता करतार सिंह ने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशाखोरी से दूर रखना होगा। सभी ग्रामीण नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाएं। इस अवसर पर हलका पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राकेश, पूर्व प्रधान राजेश चौहान के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो चाचाओं पर लगाया मारपीट का आरोप
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी एक युवक ने अपने दो चाचाओं पर मारपीट और मुर्गी फार्म के सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी सलीम पुत्र जिंदा ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने खेत में मुर्गी फार्म बनाया था। पीड़ित ने कई दिन पूर्व अपना मुर्गी फार्म एक कबाड़ी को बेच दिया था। पीड़ित का आरोप है कि उसके दो से मुर्गी फार्म का सामान नहीं उठाने दे रहे हैं। आरोप है कि उसके दोनों चाचा उसके साथ मारपीट करते हैं। खेत में घुसने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें