फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधम सिंह स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधम सिंह स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आज
विज्ञापन

शामली। उधम सिंह स्टेडियम में सोमवार को अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सहारनपुर मंडल के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक हॉकी प्रतियोगिता स्टेडियम में सुबह नौ बजे होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक स्कूल व कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रतियोगिता के विजेता/उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कल
शामली। एथलेटिक एसोसिएशन जिला सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे शहीद उधम सिंह स्टेडियम में अंडर 18 चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सीधे स्टेट चैंपियनशिप के लिए 3 व 4 सितंबर को विभिन्न जिलों में प्रतिभाग करेंगे। आयु सीमा एक जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2006 के मध्य होनी चाहिए। ट्रायल के लिए प्रतिभागी का आधार कार्ड यूपीएए का रजिस्ट्रेशन, एएफआई का रजिस्ट्रेशन, दो पासपोर्ट साइज के फोटो वह एंट्री फीस अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें