फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के नाई नगला जाटान में नाली में फैली गंदगी के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। नाई नगला जाटान के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में फैली गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर गांव की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चारों ओर गंदगी फैली है जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग को भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सकौती के मजरा नाई नगला जाटान की आबादी करीब चार हजार है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सभी नालियां गंदगी के कारण अटी पड़ी हैं। नालियों का पानी सड़क पर आ गया जिससे लोगों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान महिपाल सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव से लेकर जिले के अधिकारियों को गांव की समस्या से अवगत कराया गया और समाधान के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग की गई लेकिन किसी भी स्तर से समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शनकारियों में जय सिंह, राजेंद्र, नरेश, प्रदीप, सुरेश पाल, योगेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें