फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा फिर से खुलवाने को डीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। औरंगाबाद गांव में फिर बैंक शाखा खुलवाने के लिए क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम को समस्या से अवगत कराते हुए गांव में बैंक शाखा दोबारा गांव में खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ गंदेवडा में काफी पुरानी बैंक ऑफ कॉमर्स ओबीसी की शाखा थी। जिससे गंदेवडा के साथ आस-पास के दर्जनों गांव के ग्रामीण लेनदेन करते थे। कुछ साल पहले यह शाखा स्थानांतरित कर जलालाबाद कस्बे में खोल दी गई थी। जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान अनिल कुमार, प्रधान रामकुमार, ग्राम प्रधान ऊषा देवी कुआंखेड़ा, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मानकपुर, क्षणा देवी, महेंद्र सिंह, बाबूराम, विजेंद्र कुमार, बृजेश आदि शामिल रहे। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें