फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। जिले में आज से मलेरियारोधी माह का शुभारंभ किया गया। इस माह में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरूआत गांव असदपुर जिड़ाना के उप स्वास्थ्य केंद्र से की गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एक जून से 30 जून तक मलेरियारोधी माह मनाया जाएगा। इसके तहत बुधवार को गांव असदपुर जिड़ाना के उप स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वीडीओ कंसलटेंट राजेश कुमारी, मलेरिया निरीक्षक रवि, सुबोध, अवधेश वाडेकर आदि मलेरिया विभाग की टीम के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वेक्टर जनित संक्रामक रोगों से बचना है तो अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। किसी जगह गड्ढे आदि में जलभराव की स्थिति हो तो उसमें मिट्टी का भराव कर दें। नालियों में पानी रुक रहा है तो उसमें सप्ताह में दो बार कीटनाशक का छिड़काव या जला हुआ मोबिल ऑयल डालें जिससे लार्वा ब्रीडिंग को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस माह के मनाने का उद्देश्य लोगों में मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मलेरिया बुखार होता है तो चिकित्सक की सलाह लेकर समय पर उपचार कराएं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के प्रति हारुण, सीएचओ, आशा, आंगनबाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें