फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरातघर को पंचायत सचिवालय बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव भैंसवाल के ग्रामीणों ने बरातघर को जबरन ग्राम पंचायत सचिवालय में बदलने का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि उनके समाज की है और इस पर बने बरातघर का उपयोग चार मोहल्लों के लोग बारात व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव प्रधान और सचिव इस भवन को ग्राम पंचायत सचिवालय बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है। डीएम के निर्देश पर जांच भी हुई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रोहताश, प्रमोद, प्रवेन्द्र, सागर, धर्मवीर, राजीव, यशवीर सिंह, अरमेश, पप्पू, रवि, सुरेशपाल, मांगेराम और हरवीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी आलोक यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें