फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लॉरेंस गैंग से जुड़े मिले फुरकान और गिरोह के अन्य सदस्यों के तार

Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। फुरकान के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल में पुलिस को पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े संपर्कों के अहम इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान फुरकान से बरामद कार्बाइन और पिस्टल की जांच के साथ फुरकान के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले गए। जांच में लॉरेंस गिरोह से जुड़े लोगों के साथ बातचीत और हथियार उपलब्ध कराने से जुड़े कई अहम इनपुट मिले हैं।
एसपी ने बताया शुरुआती जांच में ऐसे संकेत भी मिले हैं कि नेपाल सीमा के रास्ते हथियारों की खेप पंजाब के नेटवर्क तक पहुंचती थी और वहां से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाई जाती थी। जांच में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत के बड़ौत क्षेत्र के 15 लोगों की पहचान हुई है, जो लगातार फुरकान के संपर्क में थे। इन सभी की कॉल डिटेल, लोकेशन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को यह भी आशंका है कि फुरकान गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। इसी के चलते क्राइम ब्रांच, एसओजी और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद
nये है मामला : कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फुरकान पांच अगस्त को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने मौके से कार्बाइन, पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की थी। फुरकान वर्ष 2014 में व्यापारी विनोद सिंघल की हत्या का आरोपी था और चर्चित कैराना पलायन प्रकरण का भी मुख्य आरोपी रहा। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भाग गया था, जिसकी तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें